Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • तीन पीड़ि‍त परिवारों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

तीन पीड़ि‍त परिवारों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

नीमच 13 सितम्‍बर 2024, जिला कलेक्‍टर नीमच के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व नीमच डॉ.ममता खेडे ने राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग6(4) के तहत उपखण्‍ड क्षेत्र नीमच के तीन पीडित परिवारों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है। एसडीएम नीमच व्‍दारा तहसील नीमच के ग्राम छायन निवासी सर्पदंश से मृतक रविना पिता भारतलाल भील के वारिस भारतलाल भील को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। तहसीलदार नीमच ग्रामीण व्‍दारा ग्राम छायन निवासी रविना पिता भारत लाल भील की 22 अगस्‍त 2024 को सांप के काटने से उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर पीड़ि‍त परिवार को आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम नीमच को प्रस्‍तुत किया था। तदानुसार पीड़ि‍त परिवार को एसडीएम नीमच व्‍दारा 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

    एसडीएम नीमच व्‍दारा चीताखेड़ा निवासी संगीता सेन की 10 मई 2024 को आकाशीय बिजली से मृत्‍यु हो जाने पर, मृतक संगीता के वारिस पुत्र अभिषेक-विष्‍णुलाल सेन को भी 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। साथ ही ग्राम चल्‍दू निवासी निर्मलाबाई ओड की 10 अगस्‍त 2024 को पानी में डूबने से उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर मृतक निर्मला बाई की वारिस पुत्री परी, नाना मांगीलाल ओड को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]