Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • जिले में नेशनल लोक अदालत के लिये 19 खण्डपीठें गठित जिले में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन

जिले में नेशनल लोक अदालत के लिये 19 खण्डपीठें गठित जिले में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन

नीमच 13 सितम्‍बर 2024, जिले में आज 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर 19 खण्डपीठों का गठन किया गया है। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में जिला एवं तहसील स्तर पर इस वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, एन.आई. एक्ट के चैक बाउंस के प्रकरण, विद्युत अधिनियम एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित प्रकरणों के अतिरिक्त कुटुम्ब न्यायालय में भरण-पोषण, दत्तक, दाम्पत्य संबंधों की पुर्नस्थापना, भरण-पोषण की वसूली आदि से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करने के लिये जिला न्यायालय, नीमच, तहसील न्यायालय मनासा एवं जावद के लिये कुल 19 खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में शासन की ओर से विद्युत आदि से संबंधित प्रकरणों में विशेष छूट भी दी जावेगी। इस अवसर पर सम्पत्तिकर, जलकर एवं बैंकों की रिकवरी से संबंधित प्रकरणों का भी प्रीलिटिगेशन स्तर पर निराकरण किया जाएगा। 

  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती नज़मा बेगम ने जिले के नागरिकों से आज 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने की अपील की है।जिला न्यायाधीश द्वारा जिले के सभी न्यायाधीशगणों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए है तथा संबंधित अधिवक्तागणों से भी चर्चा की गई है।

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]