Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खेत पर महिला लज्जा भंग करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का कारावास।

खेत पर महिला लज्जा भंग करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का कारावास।

मनासा। सुश्री प्रीति परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा खेत पर अकेली महिला से छेडछाड करते हुए लज्जा भंग करने वाले आरोपी पवन पिता कंवरलाल किर, उम्र-29 वर्ष, निवासी-ग्राम रावतपुरा, थाना मनासा, जिला नीमच को धारा 354 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के कारावास व 500रू. अर्थदण्ड तथा धारा 323 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 माह का कारावास व 500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

 

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 23.04.2017 को सुबह के लगभग 9 बजे थाना मनासा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीडिता के खेत की हैं। घटना दिनांक को पीडिता खेत पर महुआ बिनने के लिए गई हुई थी उसी समय पीडिता को अकेला पाकर आरोपी वहां पर आया और उसने बुरी नियत से पीडिता का हाथ पकडते हुआ बोला की मेरे साथ मगरे पर चल, जब पीडिता ने मना किया तो आरोपी ने पीडिता को जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर बैठ गया, पीडिता चिल्लाई तो आस-पास के खेत वाले वहां पर आ गये, जिनको देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पीडिता द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना मनासा पर की गई। पुलिस द्वारा पीडिता की रिपोर्ट पर से विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर, शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

अभियोजन की ओर से न्यायालय में पीडिता सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]