Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया बैन की तैयारी:संसद में बिल पेश, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश; UK भी विचार कर रहा

ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया बैन की तैयारी:संसद में बिल पेश, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश; UK भी विचार कर रहा


ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में जल्द 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई संसद में इसे लेकर एक विधेयक भी पेश किया गया है। बिल के मुताबिक, अगर एक्स, टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म बच्चों को अकाउंट रखने से रोकने में नाकाम रहते हैं तो उन पर 32.5 मिलियन डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की संसद में दुनिया का पहला ऐसा बिल पेश किया। इस बिल के मुताबिक, सुरक्षा तय करने की जिम्मेदारी माता-पिता या बच्चों की जगह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की होगी। उन्होंने संसद को बताया, "बहुत से युवा ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए सोशल मीडिया नुकसानदायक हो सकता है। 14 से 17 साल की उम्र के लगभग 66% ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने ऑनलाइन बहुत हानिकारक कंटेट देखा है, जिसमें नशीली दवाओं का इस्तेमाल, आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाना शामिल है।"
पक्ष विपक्ष दोनों का बिल को समर्थन
इस विधेयक को लेबर पार्टी और विपक्षी लिबरल पार्टी का समर्थन हासिल है। इसमें माता-पिता की सहमति या पहले से मौजूद खातों के लिए कोई छूट नहीं दी जाएगी। कानून बनने के बाद, प्लेटफॉर्म के पास प्रतिबंध को लागू करने के तरीके पर काम करने के लिए एक साल का वक्त होगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]