Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेडा तिवारी की रिपोर्ट @बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा साइकिल वितरण किया गया।

कटनी ढीमरखेडा तिवारी की रिपोर्ट @बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा साइकिल वितरण किया गया।


एक पेड़ मां के नाम पर हुआ पौधारोपण
सिलौंडी :  शासन की योजना के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल खमरिया बागरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम में 
 विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में बताया  शिक्षा ही किसी भी राष्ट्र की उन्नति की नींव मानी जाती है, तब यह अत्यंत आवश्यक है कि हम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएं, बल्कि उन सभी सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को भी दूर करें जो बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा में रुकावट बनती हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार की बीजेपी सरकार ने छात्र  छात्राओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की है , साइकिल वितरण योजना  इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों की बालिकाओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाना है।

विधायक  जी मुख्य अतिथि में सिलौंडी क्षेत्र शासकीय  हायर सेकंडरी स्कूल खमरिया बागरी में आयोजित  कार्यक्रम में 14  छात्र  छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। और एक पेड़ के नाम पर सभी जन प्रतिनिधियों के साथ  विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे जी  एक एक पेड़  लगाया ।  मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बताया कि हम सभी पेड़ अपने अपने घर ,खेत में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा भी करना अति आवश्यक है ।जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय कि बच्चों को नियमित रूप से 5 से 6 घंटे सिर्फ अध्ययन करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी , सरपंच अनिल सिंह बागरी, बी मं ई ओ लखन सिंह बागरी , मंडल उपाध्यक्ष  संतोष  विश्वकर्मा ,  प्राचार्य अशोक सिंह बागरी ,गौरा सरपंच  बाबू जी ,पूर्व सरपंच गणेश साहू , राजकुमार बागरी पूर्व प्राचार्य , प्रवीण बर्मन ,सचिव विजय  दुबे ,महामंत्री सोनू गौतम  ,विजय राय ,मीडिया प्रभारी धीरज जैन  सहित शिक्षक स्टाफ की मौजदूगी रही ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]