Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा ITI में सीधा प्रवेश।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा ITI में सीधा प्रवेश।

18 अगस्त से शुरू होगा सीएलसी राउंड। 

कटनी - शासकीय आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए संस्था स्तर पर सीएलसी राउंड और "पहले आओ, पहले पाओ" राउंड की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक युवाओं को अब सीधे प्रवेश का मौका मिल रहा है।

 जिन छात्रों ने अब तक आईटीआई में प्रवेश नहीं लिया है, उनके लिए 18 अगस्त से 22 अगस्त तक पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया चलेगी। इस राउंड में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा और फिर अपनी पसंद के आईटीआई और ट्रेड का चुनाव करना होगा।

 25 अगस्त को छात्रों को अपनी चुनी हुई संस्था (आईटीआई) में उपस्थित होना होगा। 26 अगस्त को मेरिट सूची जारी की जाएगी, और मेरिट में नाम आने पर प्रवेश दिया जाएगा। 28 अगस्त को प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

 यदि सीएलसी राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो 29 अगस्त को बची हुई सीटों की जानकारी दी जाएगी। इस राउंड में जो भी छात्र पहले आईटीआई में उपस्थित होंगे, उन्हें तुरंत प्रवेश दे दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए छात्र नोडल शासकीय आईटीआई कटनी, शासकीय आईटीआई बरही, शासकीय आईटीआई बहोरीबंद, शासकीय आईटीआई कैमोर, शासकीय आईटीआई विजयराघवगढ़ एवं शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा में संपर्क कर सकते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]