Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के लिए 15 सितम्‍बर से 10 अक्‍टूबर तक होगा किसानों का पंजीयन।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के लिए 15 सितम्‍बर से 10 अक्‍टूबर तक होगा किसानों का पंजीयन।

कटनी - किसानो को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं बिचोलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी के इंतजाम किये जा रहे है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी के लिए 15 सितम्‍बर से 10 अक्‍टूबर 2025 तक किसानो का पंजीयन किया जाएगा।

 जिला आपूर्ति अधिकारी  ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी के लिए किसानो का पंजीयन आगामी 15 सितम्‍बर से प्रारंभ किया जाएगा। पंजीयन का कार्य 10 अक्‍टूबर 2025 तक किया जाएगा। किसान ग्राम पंचायत, जनपंद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्‍थापित सुविधा केंद्र तथा सहकारी समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर नि:शुल्‍क पंजीयन करा सकते है। किसान एमपी ऑनलाईन कियोस्‍क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्‍क, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्‍यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर भी निर्धारित शुल्‍क जमा कर अपना पंजीयन करा सकते है। इनमें भी प्रति पंजीयन 50 रुपये से अधिक का शुल्‍क नही लिया जाएगा।

 सिकमी, बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसान भी अपना पंजीयन करा सकते है। ऐसे किसानो का पंजीयन सहकारी समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर ही किया जा सकेगा। ऐसे किसानो को पंजीयन के लिए आधार, आधार नम्‍बर से लिंक मोबाईल नम्‍बर तथा निर्धारित प्रारूप में सिकमीनामा लेकर आना होगा। सिकमीनामें की प्रति ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑपरेटर द्वारा स्‍कैन कर अपलोड की जाएगी, इसके उपरांत ही पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण होगी।  

 पंजीयन के लिए किसान को भूमि संबंधी दस्‍तावेज, आधार नम्‍बर, आधार नम्‍बर से लिंक मोबाईल नम्‍बर एवं आधार नम्‍बर से लिंक बैंक खाते की आईएफएससी कोड सहित जानकारी उपलब्‍ध कराना होगा। जनधन, अक्रियाशील, संयुक्‍त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाते पंजीयन में मान्‍य नहीं किये जाएंगे।

 किसान का पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नम्‍बर का सत्‍यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सत्‍यापन आधार  नम्‍बर से लिंक मोबाईल नम्‍बर पर प्राप्‍त ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जाएगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जब किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्‍यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानो के रकबे, फसल एवं फसल की किस्‍म का सत्‍यापन राजस्‍व विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वन पट्टाधारी किसानो के रकबे एवं फसल का सत्‍यापन वन विभाग के अमले द्वारा किया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]