Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ अमानक बीज का विक्रय करने पर दो बीज विक्रेताओं का विक्रय प्राधिकार निलंबित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ अमानक बीज का विक्रय करने पर दो बीज विक्रेताओं का विक्रय प्राधिकार निलंबित।

 

कलेक्‍टर यादव के सख्त निर्देश, किसानों को अमानक खाद-बीज देने वाले विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाएगा

कटनी –  किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने सघन जांच अभियान चलाने और प्रयोगशाला में नमूनों की जांच करवा कर अमानक खाद-बीज विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कार्यवाही का सिलसिला सतत् जारी है। आदेश के पालन में विकासखंड रीठी में अमानक बीज का विक्रय करने पर दो बीज विक्रेताओं का बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया है।

          यह कार्रवाई दुकान से लिए गए धान के बीजों के नमूने प्रयोगशाला जांच में अमानक पाये जाने के बाद बीज गुण नियंत्रण आदेश 1983 की धारा 15 के अंतर्गत की गई है।

           निर्देश पर की गई इस कार्यवाही के संबंध में उपसंचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास और उर्वरक पंजीयन अधिकारी डॉ. आर एन पटेल ने बताया कि विकासखंड रीठी के मेसर्स प्रकाश कृषि केन्‍द्र (प्रो. सौम्‍या मिश्रा), रैपुरा को बीज विक्रय प्राधिकार 21 नवंबर 2024 को जारी किया गया था। जो 20 नवंबर 2029 तक वैध था। इसे तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

          इसी प्रकार मेसर्स अयांश बीज भंडार, रैपुरा को 3 अक्‍टूबर 2020 को विक्रय प्राधिकार प्रदान किया गया था। इसकी वैधता तिथि 2 अक्‍टूबर 2025 तक थी। इसे तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

*नौ बीज विक्रेताओं का हुआ लायसेंस निलंबित*

 जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 9 अमानक बीज विक्रेताओं के विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित किये जा चुके हैं।

*दर्ज करायें एफआईआर*

    उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, मिस ब्रांडिंग, गुणवत्ताहीन उर्वरक बिक्री करने वाले और अवैध परिवहनकर्ताओं सहित इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर कराने जैसी कार्रवाई के भी सख्त निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने इस कार्य की निगरानी का दायित्व संबंधित एसडीएम और वहां के कृषि विभाग के अधिकारियों को सौंपा है। कलेक्टर यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अन्नदाता, किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले खाद-बीज विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाए, सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]