Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आए यात्री ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे समस्त स्टाफ के द्वारा घायलों को पहुंचा अस्पताल।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आए यात्री ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे समस्त स्टाफ के द्वारा घायलों को पहुंचा अस्पताल।


ढीमरखेड़ा क्षेत्र के उमरिया पान की ओर जाने वाले रास्ते पर शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के बाहर एक्सीडेंट की घटना घटित हुई जहां एक हाईवा अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में यात्री प्रतीक्षालय में बैठे लोगों आ गए। यह लोग बारिश की वजह से यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। घायल होने वाले व्यक्तियों के नाम सुभाष चौधरी पिता श्यामलाल उम्र 37 साल नि ग्राम पौड़ी कला, अरुण प्रताप सिंह पिता जगदेव सिंह उम्र 20 साल नि ग्राम झिरीं, रागिनी कुमारी पिता नरेश सिंह उम्र 13 साल नि मंगेली उमरिया पान नरेश पिता चैनसिह उम्र 45 साल  नि मंगेली उमरिया पान, अंकित कुर्मी पिता रमेश कुर्मी उम्र 18 साल नि मंगेली उमरिया पान सामने आए हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना ढीमरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान के लिए रवाना किया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुभाष चौधरी को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हाइवा क्रमांक एमपी 20 जेड एम 4003 के चालक रविंद्र पिता हलक सिंह उम्र उम्र 20 वर्ष निवासी कुटल्ले थाना चंदिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश को अभिरक्षा में ले लिया है। चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]