Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @थाना ढीमरखेड़ा में हुई शांति समिति की बैठक।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @थाना ढीमरखेड़ा में हुई शांति समिति की बैठक।

तहसीलदार और टीआई ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

 नवदुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन की तैयारी को लेकर थाना ढीमरखेड़ा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए आपको बता दें कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से आगामी त्यौहार संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ.संतोष डेहरिया  व  एसडीओपी  स्लीमनाबाद  आंकाक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक हुई। तहसीलदार महोदया आकांक्षा चौरसिया एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के द्वारा बैठक ली गई। क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से आगामी त्यौहार के संबंध में राय शुमारी की गई एवं अधिकारी द्वय के द्वारा सभी मसलों पर चर्चा की गई चर्चा उपरांत बैठक में शामिल सभी उपस्थित जनों को प्रशासन की मंशा के बारे में बताया गया एवं आगामी त्यौहार हर्षोल्लास के साथ  एवं शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने के लिए अपील की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]