Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @साइबर ठगों से रहें सावधान आदर्श विद्यालय रामपुर में संपन्न हुआ जागरूकता अभियान।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @साइबर ठगों से रहें सावधान आदर्श विद्यालय रामपुर में संपन्न हुआ जागरूकता अभियान।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद   आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर स्थित मॉडल स्कूल में पुलिस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि  साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आधुनिक तकनीक को समझना और जागरूक होना बहुत जरूरी है अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने से बचें। ट्रेफिक अवेयरनेस के बारे में हेलमेट पहनने के फायदे एवं ना पहनने से होने वाली जनहानि के बारे में बताते हुए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि कोरोना काल में जितनी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई उससे कहीं ज्यादा मृत्यु प्रतिवर्ष एक्सीडेंट से होती हैं। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए छात्राओं से अपील की गई कि गोपनीय रूप से पुलिस को जानकारी दे सकती हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि नशे से किसी भी इंसान को चार प्रकार की हानियां होती हैं। सबसे पहले शारीरिक, फिर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नशा व्यक्ति को पूरी तरह से तबाह कर देता है। एक व्यक्ति को नशे की लत लग जाने के कारण उसका पूरा परिवार परेशानियों का सामना करता है। साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ अपना करियर कैसे बनाएं इसके बारे में भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक गण और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]