Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रक। वसूला गया 42 हजार 514 रूपये का दांडिक मंडी शुल्क।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रक। वसूला गया 42 हजार 514 रूपये का दांडिक मंडी शुल्क।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्‍ता दल ने की कार्यवाही। 

कटनी – जिले में धान उपार्जन में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों के कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगाने हेतु कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्‍ता दल ने धान के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए व्यापारी से 42 हजार 514 रूपये के दांडिक शुल्‍क को कार्यालय मे जमा कराया है।
 संयुक्त संचालक  शाहिद खान, भारसाधक एवं एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं सचिव कृषि उपज मंडी कटनी किशोर कुमार नरगांवे के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल द्वारा सघन निरीक्षण के दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 95 टी 5126 के द्वारा 308.75 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मंडी की धारा 19(4) के तहत व्यापारी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये दांडिक मंडी शुल्क राशि 31 हजार 261 रूपये, निराश्रित शुल्क राशि 6 हजार 253 रूपये एवं समझौता शुल्क 5 हजार रूपये सहित कुल 42 हजार 514 रूपये मंडी कार्यालय में जमा कराया गया
*इस कार्यवाही में दल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक  सुधीर त्रिपाठी,  प्रशांत मौर्य, विकास नारायण मिश्रा शामिल रहे*

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]