Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @परिवार के साथ रहेंगे तो मुस्कान बनी रहेगी: ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभियान।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @परिवार के साथ रहेंगे तो मुस्कान बनी रहेगी: ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभियान।


कटनी। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आज पदमा पब्लिक स्कूल ढीमरखेड़ा में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की और उन्हें समझाया कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान रहे यही मुस्कान अभियान का उद्देश्य है। इसके लिए बच्चों को चाहिए कि वह हमेशा सुरक्षित वातावरण में रहे और अपने परिवार के साथ रहें, जिससे उनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी।

थाना प्रभारी श्री चौबे ने बच्चों को सलाह दी कि अगर कोई लालच दे तो उसके बहकावे में बिल्कुल ना आएं और अगर कोई बुरी नीयत से टच करता है तो उससे दूर हटें और जोर से शोर मचाएं। उनकी यह बातें बच्चों ने बड़े ही रोचक तरीके से सुनी और उसका अनुसरण करने के लिए भी उन्हें प्रेरणा मिली।

आपको बता दें कि मुस्कान विशेष अभियान के तहत प्रदेश स्तर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं स्लिमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पद्मा पब्लिक स्कूल ढीमरखेड़ा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने स्कूल में मौजूद बच्चों को मनमोहक अंदाज में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की और बच्चे भी थाना प्रभारी की बातें बड़े गौर से सुनते और तालियां बजाते दिखाई दिए। यह अभियान बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने जीवन में मुस्कान बनाए रख सकें।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]