Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @फर्जी धान पंजीयन पर पंजीयन हुआ निरस्त। कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर समेत चार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @फर्जी धान पंजीयन पर पंजीयन हुआ निरस्त। कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर समेत चार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी।


*तीन दिन में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर होगी एकपक्षीय कार्रवाई*

कटनी –  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान रीठी तहसील में धान खरीदी पंजीयन में धोखाधड़ी के मामले में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने रीठी के कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी व बिलहरी के नायब तहसीलदार के संयुक्‍त दल द्वारा पूरे मामले की जांच कराने के बाद कूटरचना करते हुये धान का फर्जी पंजीयन कराने के मामले में लिप्‍त कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर प्रीतम सिंह लोधी, मीरा बाई पति विनोद कुमार, सम्पत अग्रवाल और रन्जना अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये सभी से 3 दिन में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिये थे।

          सूचना पत्र की तामीली न हो पाने के कारण, जिला आपूर्ति अधिकारी ने इन चारों को सूचित किया है कि वे जिला खाद्य कार्यालय में उपस्थित होकर तीन दिवस के अंदर अपना जवाब प्रस्तुत करें।

          जिला आपूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि नियत अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

*यह है पूरा मामला*

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ग्राम निटर्रा निवासी मीराबाई पत्‍नी गुलाब सिंह द्वारा धान पंजीयन के संबंध में की गई शिकायत के मामले की जांच कराने पर पाया कि मीराबाई पत्‍नी विनोद कुमार के नाम पर पंजीयन क्रमांक 226424000047 दर्ज है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 19.37 हेक्‍टेयर है।

          दिलचस्‍प पहलू यह है कि पंजीयन में मीराबाई पत्नी विनोद कुमार के अलावा रीठी तहसील के विभिन्‍न ग्रामों की मीराबाई नाम की भू-स्‍वामियों की भी जमीनें बिना उनकी सहमति से जोड़े गये थे।

          जांच दल की अनुशंसा पर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किए गए इस पंजीयन को निरस्त करने हेतु आयुक्त खाद्य, भोपाल को तत्काल प्रस्ताव भेज दिया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि इस मामले में रीठी के तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर व नायब तहसीलदार इसरार खान द्वारा खसरा सत्‍यापन में लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]