Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रतनगढ़ में सखलेचा के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

रतनगढ़ में सखलेचा के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

निर्मल मुंदड़ा@किसानों मजदूरों विद्यार्थियों एवं सर्वहारा वर्ग के हितेषी मुख्यमंत्री किसान पुत्र सम्माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान 17 नवम्बर को दोपहर 12:30 बजे जावद विधानसभा क्षेत्र के सरल सहज स्वभाव के धनी सेवाभावी भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा के समर्थन में रतनगढ़ में पुराना बस स्टैंड सब्जीमंडी परिसर में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन और सहयोग से 15 वर्षों में जावद विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। विकास के इसी क्रम को जारी रखते हुए अब जावद क्षेत्र को समृद्धि के शिखर की ओर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने नए संकल्प तय किये है।इसी अभियान को मतदान और समर्थन से सम्बल प्रदान करने का अनुरोध करने मुख्यमंत्री दिनांक 17 नवम्बर शनिवार को सुबह 12:30 बजे रतनगढ मे जनता जनार्दन के बीच आ रहे हैं। सखलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं किसानों एवं आम जनता से आग्रह किया है कि किसान नेता शिवराज सिंह चौहान की आमसभा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इन्होंने कि कार्यक्रम मे पहुंचने की अपील- भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा,नगर भाजपा अध्यक्ष कचरू मल गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण, उपाध्यक्ष श्रीमती संपतबाई शौकीनलाल सोनी, विधायक प्रतिनिधि नंदरामदास बैरागी,सांसद प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, पार्षद गण श्रीमती श्रीमती इंदिराबाई भारत सोलंकी, श्रीमती ममतादेवी मूंदड़ा, गोपाल वर्मा, श्रीमती सन्नोबाई माधवदास बैरागी, राकेश चारण, इंदिराबाई तेजपाल मीणा, श्रीमति मोहनकुंवर करणसिंह राजपूत, नाथुलाल भील, वरिष्ठ पार्षद विमल व्यास, राजेंद्र माली ने जावद विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं किसानों एवं आम जनता जनार्दन से संयुक्त रूप से निवेदन किया है कि कल रतनगढ़ में अधिकाधिक संख्या में पधार कर अपने लाडले नेता शिवराजसिंह चौहान की सभा को सफल बनावे

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]