Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @कलेक्‍टर आशीष तिवारी का सख्‍त रूख: शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर दो पटवारी निलंबित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कलेक्‍टर आशीष तिवारी का सख्‍त रूख: शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर दो पटवारी निलंबित।

कटनी – शासकीय कार्यो में लापरवाही और वरिष्‍ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर  आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने हल्‍का छपरवाह के पटवारी भान सिंह बागरी और हल्‍का कैलवारा की पटवारी किरण सेन को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उल्‍लेखनीय है कि कलेक्‍टर  तिवारी ने विगत दिनों समय-सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान इन दोनों पटवारियों की लापरवाही कार्यप्रणाली के प्रति गहन नाराजगी जाहिर करते हुये निलंबित करने के निर्देश दिये थे।
तहसीलदार कटनी नगर के राजस्व ग्राम बिलगवां अंतर्गत भूमि खसरा नंबर 150, 156, 379 में हल्का पटवारी छपरवाह बागरी द्वारा समयावधि में अभिलेख दुरूस्त नहीं किये जाने पर तहसीलदार कटनी नगर द्वारा पटवारी  बागरी को 12 जनवरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। परन्तु,  बागरी द्वारा रिकार्ड दुरुस्त करने के संबंध में कोई समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री बागरी का यह आचरण अनुशासनहीनता, कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही मानी गई।
इसके बाद एसडीएम  चतुर्वेदी ने तहसीलदार कटनी नगर के द्वारा प्रस्‍तुत प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम छपरवाह तहसील के पटवारी  भानसिंह बागरी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (2) के प्रावधनों के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में मानते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अविध में बागरी का मुख्यालय तहसील कार्यालय (कानूनगो शाखा) कटनी रहेगा व नियमानुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।
 इसी प्रकार ग्राम कैलवारा खुर्द पटवारी हल्‍का नंबर 5 अंतर्गत भूमि खसरा नं. 90/4 रकवा 0.092 हेक्टेयर में न्यायालय के आदेश अनुसार हल्का पटवारी  किरन सेन पटवारी हल्‍का कैलवाराखुर्द द्वारा नक्शा दुरूस्त न किये जाने के कारण तहसीलदार ने पटवारी का आचरण अनुशासनहीनता, कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित मानते हुये उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया।
इसके बाद एसडीएम चतुर्वेदी द्वारा हल्‍का पटवारी श्रीमती किरन सेन का यह कृत्‍य म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (2) के प्रावधनों के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में मानते हुये पटवारी  किरन सेन पटवारी (तत्कालीन पटवारी हल्‍का कैलवाराखुर्द वर्तमान वर्कलोड पटवारी तहसील कटनी नगर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अविध में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बडवारा रहेगा व नियमानुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]