Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई

कटनी से अभिलाषा तिवारी @करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) द्वारा जिले में फरार आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु जारी किये गये थे, के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एंव एस.डी.ओ.पी. आंकाक्षा चतुर्वेदी  थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की है। 
घटना का संक्षिप्त विवरण :- आरोपियों द्वारा घटना दिनांक 09/12/2025 को श्रीलाल कुम्हार के खेत के पास ठाकुर बाबा नाला झिन्नापिपरिया में जंगली जानवरों को मारने की नियत से बिजली करेंट लगाया गया था जिसमें फंसकर झिन्नापिपिरया निवासी भागीरथ कुम्हार की मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना ढीमरखेडा मे मर्ग क्रमांक 64/2025 कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी उम्र 27 निवासी ग्राम गूडा और मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी उम्र 37 साल निवासी गूडा के विरुद्ध अपराध कंमाक 64/26 धारा 105,3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। दौराने विवेचना आरोपियों को दस्तयाब किया गया और अपराध के बारे में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जाने पर गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफतार आरोपी -
01 अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी उम्र 27 निवासी ग्राम गुंडा 02 मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी उम्र 37 साल निवासी गूंडा
भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, सउनि विजेन्द्र तिवारी प्र आर मनोज ठाकुर, प्र आर दीपक श्रीवास आर. पंकज आर. अमित शुक्ला आर. अजय धुर्वे आर. जोगेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]