Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @12 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मांग, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने सीईओ को सौंपा प्रस्ताव।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @12 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मांग, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने सीईओ को सौंपा प्रस्ताव।


कटनी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-4 सिलौंडी क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास को लेकर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने पहल करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत कटनी को पत्र सौंपकर 12 सड़कों के निर्माण की मांग की है।
सदस्य द्वारा दिए गए प्रस्ताव में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में आवागमन सुविधा सुधारने के उद्देश्य से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करने का आग्रह किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक सड़क की लंबाई लगभग 1.50 किलोमीटर तथा प्रति सड़क अनुमानित लागत 20 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की मांग की गई है।
प्रस्तावित सड़कों में सिलौड़ी, लालपुर, गोपालपुर, खम्हरिया, कचनारी, पाली, अतरसूमा, गौरा, पिण्डरई, दशरमन एवं सनकुई ग्राम पंचायतों के विभिन्न संपर्क मार्ग शामिल हैं। इनमें सोसाइटी से गंधन रोड, बरहाटोला से पीएम श्री स्कूल, माँ विरासन मंदिर से जवारा विसर्जन स्थल तथा महादेवी मंदिर से घटवैया मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों का निर्माण प्रस्तावित है।
जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर स्थिति में होने के कारण ग्रामीणों, किसानों एवं विद्यार्थियों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है, विशेषकर वर्षा ऋतु में हालात और गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]