Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई। मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई। मिनरल वाटर फैक्ट्री और होटल में मिली अनियमितताएं, सैंपलिंग व नोटिस जारी।

कटनी  -  कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल निर्माण इकाई एवं जुहला बायपास स्थित राघव रीजेंसी होटल का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
*मिनरल वाटर फैक्ट्री में दस्तावेजों का अभाव*
चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल इकाई के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं मिनरल वाटर का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर मौजूद प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
  साथ ही “इच्छा” ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर एवं “एक्वा लाइन” के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए हैं।

*एक्सपायरी खाद्य सामग्री और गंदगी मिली*
इसके बाद टीम ने जुहला बायपास स्थित राघव रीजेंसी होटल के किचन एवं स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोर में डालडा वनस्पति के पैकेट, पिज्जा बेस, साबूदाना, ओरिगैनो लीव्स एवं राजमा एक्सपायरी डेट के पाए गए। टीम ने मौके पर ही इन सभी खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया।
 किचन की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई। साफ-सफाई का स्तर निम्न था और कर्मचारियों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे एप्रन और ग्लव्स नहीं थे।
खाद्य गुणवत्ता में संदेह के आधार पर पनीर, तुवर दाल (टुकड़ा) एवं नूडल्स के नमूने जांच हेतु लिए गए।
नोटिस जारी,सख्त कार्रवाई की तैयारी*
 होटल प्रबंधन भी कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल एवं प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है।
 दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार श्री आकाश नीरज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी, ओम प्रकाश साहू एवं बृजेश विश्वकर्मा शामिल रहे।
जिला प्रशासन ने  ताकीद किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]