Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @जनता और पुलिस के बीच बढ़ रहा भरोसा, ग्राम चोपालो से अपराध रोकने की कवायद।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @जनता और पुलिस के बीच बढ़ रहा भरोसा, ग्राम चोपालो से अपराध रोकने की कवायद।


पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा  संतोष डेहरिया  के  आकाँक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी, स्लीमनाबाद के पर्यवेक्षण में थाना ढीमरखेड़ा द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में ग्राम चौपालों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता एवं जनसम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास को मजबूत करना है।
थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित चौपालों में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख रूप से अभी तक कोठी, इटौली, बांध, ढीमरखेडा, सनकुई, मुरवारी, सिलाई, देवरी मारवाड़ी, पौड़ीखुर्द, सिमरिया, खमतरा, गूड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा चुका है।
अभियान के अंतर्गत निम्न विषयों पर विशेष जागरूकता दी गई—
*साइबर अपराध से बचाव:* ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने संबंधी सावधानियां एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी।
*महिला एवं बाल सुरक्षा:* घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम तथा हेल्पलाइन 1090/1098 के संबंध में जानकारी।
*नशामुक्ति अभियान:* अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताते हुए ग्रामीणों को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
*यातायात जागरूकता:* हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की समझाइश।
*अफवाहों से सावधान:* सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा न करने एवं शांति बनाए रखने की अपील।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को “डायल 112” आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। साथ ही “पुलिस मित्र” बनकर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु भी प्रेरित किया गया।
थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि पुलिस और जनता के पारस्परिक सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना संभव है। यह जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]