Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी ढीमरखेड़ा -सिलौडी चौकी पुलिस की छापेमारी: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, चालक के पास नहीं मिले दस्तावेज।

कटनी से अभिलाषा तिवारी ढीमरखेड़ा -सिलौडी चौकी पुलिस की छापेमारी: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, चालक के पास नहीं मिले दस्तावेज।

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई में सिलौडी चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कंजिया पुल के पास अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।( 
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा  अभिषेक चौबे के नेतृत्व में  सिलौडी पुलिस चौकी अनिल पांडे ने की।
*22 साल का चालक नहीं दिखा पाया कागज*  
दिनांक 27.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कंजिया पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरी है। मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर चालक सुरेन्द्र कोल पिता ज्ञानचन्द कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम सोनारखेड़ा से पूछताछ की। चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और रेत के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सका।
*ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, केस दर्ज*  
अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने गवाहों के सामने ट्रैक्टर मय ट्राली रेत सहित जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षा के लिए चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*इनकी रही अहम भूमिका*  
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]