Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@बोलेरो से हो रही थी पेट्रोल की तस्करी, ढीमरखेड़ा सिलौडी पुलिस ने 350 लीटर पेट्रोल के साथ दो आरोपी दबोचे।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@बोलेरो से हो रही थी पेट्रोल की तस्करी, ढीमरखेड़ा सिलौडी पुलिस ने 350 लीटर पेट्रोल के साथ दो आरोपी दबोचे।

कटनी  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई में सिलौडी चौकी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोपालपुर तिराहा से सफेद बोलेरो में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 350 लीटर पेट्रोल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
*एएसपी-एसडीओपी के मार्गदर्शन में छापा*  
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी और थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में चौकी सिलौडी पुलिस ने की।
*मुखबिर की सूचना पर पकड़ी बोलेरो*  
दिनांक 28.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास सफेद रंग की बोलेरो में अवैध पेट्रोल रखा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को घेर लिया। चेक करने पर बोलेरो में 50-50 लीटर की 7 कैन में कुल 350 लीटर पेट्रोल मिला, जिसकी कीमत करीब 35,000 रुपये है।
*दोनों आरोपी उमरियापान के निवासी*  
वाहन में बोलेरो चालक मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू उम्र 47 साल निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरियापान और रामकेश पिता भारतलाल निवासी बम्हनी थाना उमरियापान सवार थे। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के पास पेट्रोल परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
*ज्वलनशील पदार्थ की लापरवाही पर केस*  
ज्वलनशील पदार्थ का उपेक्षा और लापरवाही से परिवहन करने पर पुलिस ने धारा 3,7 EC एक्ट और धारा 287 BNS के तहत कार्रवाई कर पेट्रोल व बोलेरो जब्त कर ली। जब्त वाहन को सुरक्षा के लिए चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।
*इनकी रही खास भूमिका*  
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]