Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा पुलिस का सघन अभियान: आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों की हुई चेकिंग, दी गई सख्त हिदायत।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा पुलिस का सघन अभियान: आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों की हुई चेकिंग, दी गई सख्त हिदायत।

ढीमरखेड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अपराध रोकथाम के लिए ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली और कानून व्यवस्था भंग न करने की समझाइश दी।
*एएसपी-एसडीओपी के निर्देश पर कार्रवाई*  
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में ढीमरखेड़ा थाना अभिषेक चौबे ने यह सत्यापन अभियान चलाया।
*अपराधियों की गतिविधियों पर रखी नजर*  
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आदतन अपराधियों की आजीविका और आपराधिक प्रवृत्तियों की जानकारी जुटाई। जिन लोगों पर पहले आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी को अपराध से दूर रहने और कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
*संदिग्धों से की पूछताछ*  
चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
*पुलिस की अपील*  
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

मालवांचल

[ View All ]

गला काटकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास।

पुलिस ने पकड़े 165 वारंटी सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस ओर 65 होटल-लॉज की ली तलाशी

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

विडियो

[ View All ]