Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @बड़वारा में आयोजित जनकल्याण शिविर में 184 हितग्राही लाभान्वित, नागरिकों की समस्‍याओं का मौके पर ही हुआ निराकरण।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @बड़वारा में आयोजित जनकल्याण शिविर में 184 हितग्राही लाभान्वित, नागरिकों की समस्‍याओं का मौके पर ही हुआ निराकरण।

विधायक बड़वारा ने किया हितलाभ वितरण, सुनी आमजन की समस्याएं। 

कटनी - शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार को सामुदायिक भवन बड़वारा में त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधाय धीरेंद्र बहादुर सिंह, अन्य जनप्रतिनिधियों, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया।
 इस अवसर पर विधायक  सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिनमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई थी। जनजातीय विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। विधायक ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि शिविर के सफल आयोजन हेतु 10 जून को एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा जनपद सभाकक्ष बड़वारा में बैठक आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए थे।

शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, शिक्षा, विद्युत एवं जल संसाधन विभागों से संबंधित कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

 विधायक  सिंह द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं प्रसूति सहायता सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं लाभ वितरित किए गए।
संबल योजना के अंतर्गत चंद्रभान सिंह (ग्राम भगनवारा), मुन्नी बाई (ग्राम बंदरी), ललित अर्जुन सिंह (ग्राम विलायत खुर्द) को 2-2 लाख रुपये तथा जयकरण सिंह (ग्राम खतौली) को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई।
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत परदेसी सिंह (दिव्यांग पेंशन) एवं राम सखी साहू (मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन) को लाभान्वित किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत सारिका, वंशिका, नव्या, पलक एवं ऐश्वर्या दाहिया को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रेम सिंह, शिवम सिंह, काव्या सिंह, कृष्णा, सोनम सिंह, शिवानी, राशि दुबे, नंदिनी सिंह एवं प्राची पटेल को साइकिल वितरित की गई।
इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को 1 करोड़ 32 लाख रुपये का सीसीएल वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिलाषा को प्रसूति सहायता तथा कई हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक  सिंह द्वारा सामुदायिक भवन मझगवां, धनवारा एवं लखाखेरा का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम  प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, अनुराग गुप्ता एवं श अजय सोनी, जनपद उपाध्यक्ष श रामसेवक दुबे,  महेंद्र जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]