Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@घर की बाड़ी में उगा रहा था गांजा: विजयराघवगढ़ पुलिस ने 570 ग्राम पौधों के साथ आरोपी दबोचा।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@घर की बाड़ी में उगा रहा था गांजा: विजयराघवगढ़ पुलिस ने 570 ग्राम पौधों के साथ आरोपी दबोचा।

विजयराघवगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में विजयराघवगढ़ थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम घुघरी में एक आरोपी के घर की बाड़ी से गांजे के 3 पौधे जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
*एएसपी-एसडीओपी के मार्गदर्शन में रेड*  
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की टीम ने यह कार्रवाई की।
*बाड़ी में मिले हरे रंग के पौधे*  
दिनांक 25/06/2026 को रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस को ग्राम घुघरी में सुरेश चौधरी के घर के सामने बाड़ी में गांजे जैसे हरे रंग के 3 पौधे लगे मिले। पुलिस ने पौधों को उखड़वाकर चेक किया तो मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।
*570 ग्राम वजन, केस दर्ज*  
तौल करने पर तीनों पौधों का कुल वजन 570 ग्राम मिला। पुलिस ने आरोपी सुरेश चौधरी पिता स्व. सेमाली चौधरी उम्र 44 साल निवासी ग्राम घुघरी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को पुलिस गिरफ्त में लिया गया है।
*इनकी रही भूमिका*  
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि संतोष कुमार स्वामी और आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]