Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @बकठा घाट पर आधी रात छापा: विजयराघवगढ़ पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से लदा बिना नंबर ट्रैक्टर

कटनी से अभिलाषा तिवारी @बकठा घाट पर आधी रात छापा: विजयराघवगढ़ पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से लदा बिना नंबर ट्रैक्टर

विजयराघवगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 और 26 जून की दरम्यानी रात कटनी नदी के बकठा घाट से अवैध रेत का परिवहन कर रहे बिना नंबर ट्रैक्टर को जब्त किया है।
*एएसपी-एसडीओपी के मार्गदर्शन में रेड*  
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
*ट्रॉली में भरी मिली रेत*  
दिनांक 25 एवं 26 जून की दरम्यानी रात पुलिस को खबर मिली कि बकठा घाट से एक ट्रैक्टर द्वारा नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में रेत भरता मिला। पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लिया।
*दस्तावेज नहीं, वाहन जब्त*  
ट्रैक्टर चालक से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने गवाहों के समक्ष धारा 106 बीएनएस के तहत बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया।
*खनन अधिनियम में केस दर्ज*  
चालक के विरुद्ध धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जा रहा है।
*इनकी रही भूमिका*  
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक पप्पू प्रजापति और आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]