शहर में झूलते बिजली के तारों को व्यवस्थि करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश।
समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।
कटनी – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम केवलारी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की बाउंड्री वॉल गिरने की घटना पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक कमल सिंह ठाकुर और उपयंत्री एस पी सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में यत्र-तत्र झूल रहे बिजली के तारों को तत्काल व्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। साथ ही समय-सीमा पत्रों, समग्र ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में बरते गंभीरता*
कलेक्टर तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए नगर निगम, एमएसएमई, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, राजस्व, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि सहित विभिन्न विभागों को इनके निराकरण में गंभीरता और संवेदनशीलता बरतने की हिदायत देते हुये कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना से जुड़ी शिकायतों के विश्लेषण और समाधान के लिए राजस्व अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।
*कृषि, खाद और योजनाओं पर फोकस*
बैठक में मूंग और उड़द उपार्जन की समीक्षा के साथ-साथ, खाद की उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। वहीं सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसानों को ऋण स्वीकृति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया गया।
*स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर*
कलेक्टर तिवारी ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में विशेष नामांकन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि 10 से कम छात्रों वाले विद्यालयों में प्रवेश बढ़ाया जाए, अन्यथा आवश्यकता अनुसार समीपस्थ स्कूलों में मर्ज किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच, लंबित डिलीवरी प्रकरणों का समय पर अद्यतन और 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को टीबी मुक्त कटनी बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।
*राजस्व, श्रम और सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश*
बैठक में राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की हिदायत भी दी गई। कलेक्टर ने खदान, उद्योग और निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।
इसके अलावा संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्रों और कुपोषित बच्चों की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
*बैठक में इनकी रही मौजूदगी*
बैठक में समसएसडीएम, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विमल चौरसिया, जिला श्रम अधिकारी के.बी. मिश्रा, जिला पंजीयक पंकज कोरी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ज्योति सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





