Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटने से अभिलाषा तिवारी @अपराध किया तो खैर नहीं: विजयराघवगढ़ थाने में आदतन अपराधियों की ली गई क्लास, 3 दर्जन की चेकिंग।

कटने से अभिलाषा तिवारी @अपराध किया तो खैर नहीं: विजयराघवगढ़ थाने में आदतन अपराधियों की ली गई क्लास, 3 दर्जन की चेकिंग।

विजयराघवगढ़। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य तथा अनुविभागीय अधिकारी  वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ पुलिस ने आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाने पर आदतन अपराधियों को बुलाकर चेकिंग और समझाइश दी गई।
*तीन दर्जन अपराधियों की हुई चेकिंग*  
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों की दिनचर्या पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में मंगलवार को विजयराघवगढ़ थाने में करीब तीन दर्जन आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाश और निगरानी बदमाशों को उपस्थित कराया गया। थाने में सभी के डोजियर फॉर्म भरे गए और उनकी दिनचर्या की जानकारी ली गई।
*बाउंड ओवर की दी चेतावनी*  
चेकिंग के बाद अपराधियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपराध से दूर रहें। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही बाउंड ओवर की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि बाउंड ओवर अवधि में नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे जेल जाना होगा। इसलिए अपराध करने से बचें।
*पुलिस का संदेश साफ*  
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने बताया कि आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी

मालवांचल

[ View All ]

गला काटकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास।

पुलिस ने पकड़े 165 वारंटी सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस ओर 65 होटल-लॉज की ली तलाशी

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

विडियो

[ View All ]