Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के लेखापाल केशव प्रसाद परौहा 38 साल की सेवा बाद सेवानिवृत्त, मंगल भवन में भावुक विदाई।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के लेखापाल केशव प्रसाद परौहा 38 साल की सेवा बाद सेवानिवृत्त, मंगल भवन में भावुक विदाई।

ढीमरखेड़ा, कटनी।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 38 वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने के बाद लेखापाल केशव प्रसाद परौहा सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। मंगल भवन में आयोजित विदाई समारोह मे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
 *34.5 साल ढीमरखेड़ा, 3.5 साल बड़वारा में दी सेवा*
बाबू ए ग्रेड के पद पर कार्यरत परौहा जी ने अपने 38 वर्ष के सेवाकाल में से 34.5 वर्ष ढीमरखेड़ा और 3.5 वर्ष जनपद पंचायत बड़वारा में बिताए। वित्तीय लेन-देन, बजट आवंटन और शासकीय नियमों के पालन में उनकी पारदर्शिता और कार्यशैली मिसाल रही।
*जनप्रतिनिधियों ने की मुक्तकंठ से सराहना*
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कहा कि "परौहा जी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि जनपद के संरक्षक थे। 34.5 साल एक ही जगह सेवा देना उनके समर्पण का प्रमाण है।" 
उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल ने कहा कि उन्होंने हमेशा नए जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। 38 साल की निष्कलंक सेवा के लिए वे सम्मान के पात्र हैं।
समारोह में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और जनपद सदस्य भारी संख्या में पहुंचे। सभी ने बताया कि वित्तीय संशय होने परौहा जी हमेशा धैर्य से समाधान करते थे।
विदाई के समय केशव प्रसाद परौहा की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा "ढीमरखेड़ा की माटी और लोगों का प्यार जीवन भर याद रहेगा। ढीमरखेड़ा मेरे लिए हमेशा पहला घर रहेगा।" उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में परौहा जी का शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में उन्हें ससम्मान उनके निवास तक विदा किया गया।
समस्त जनपद परिवार ने उनके स्वस्थ और सुखी सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]