Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ओवरलोड, ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध पार्किंग पर चलेगा सख्त अभियान।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ओवरलोड, ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध पार्किंग पर चलेगा सख्त अभियान।

 सड़क सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता"— कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश

कटनी  - जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाईवा एवं अन्य भारी वाहन संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया।
*जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई*
बैठक में उपसंचालक खनिज  रत्नेश दीक्षित, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक  अनूप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परिवहन व्यवसायी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्तीकरण के लिए प्रस्तावित*
बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण योग्य प्रकरण तैयार कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजे जाएंगे।
*ओवरलोड, ओवरस्पीड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन प्रशासन के रडार पर*
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड तथा बिना नंबर प्लेट संचालित भारी वाहनों के विरुद्ध खनिज विभाग, परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। शहर की सीमा में निर्धारित समय के अतिरिक्त भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*जीपीएस और डैशबोर्ड सीसीटीवी होंगे अनिवार्य*
सड़क सुरक्षा को तकनीक से जोड़ते हुए सभी भारी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम एवं डैशबोर्ड सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी वाहन संचालकों को निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहनों की प्रभावी निगरानी की जा सके।
*प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध*
बैठक में मंझगवां–बरही–बड़वारा मार्ग, कुठला रोड, पीरबाबा रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, नियमों के पालन की अपील*
बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून लागू करने का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। सभी वाहन संचालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से यातायात नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीड से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]