Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए पार्षद कन्हैयालाल भनावत (पाटीदार), विधायक सखलेचा ने किया स्वागत

कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए पार्षद कन्हैयालाल भनावत (पाटीदार), विधायक सखलेचा ने किया स्वागत

जावद @डीकेन में आज जनसंपर्क के दौरान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा का भव्य स्वागत हुआ। जनसंपर्क के साथ ही हनुमान चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान वार्ड 14 के पार्षद कन्हैयालाल भनावत (पाटीदार) ने कांग्रेस छोड कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक सखलेचा ने पार्षद भनावत का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। भनावत के साथ ही कालूराम पाटीदार ने भी कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक श्री ने कालूराम का भी माला पहनाकर स्वागत किया। सभा का संबोधित करते हुए सखलेचा ने कहा कि छोटे किसानों को अब भावांतर या अनुदान के लिए कृषि उपज मंडियों के बिल पेश नहीं करना पड़ेंगे सरकार छोेटे किसानों को उनकी खेती के रकबा अनुसार अनुदान की राशि सीधे खाते में जमा कराएगी। जिससे किसान सबल होगा। कृषि उपज का किसान को लाभकारी मूल्य मिले इसके लिए समुद्र तट पर बंदरगाह बनाया जाएगा। जहां से उपज निर्यात कर किसानों को भरपूर लाभ पहुंचाया जाएगा। भाजपा सरकार ने किसान को उसकी उपज का पूरा मूल्य दिलाने का प्रयास किया और इसी के मद्देनजर भावांतर योजना शुरु की गई। हम किसान की समस्या समझते हैं। यही कारण है कि अब कृषि कारीडोर और ग्रामीण कृषि बाजार विकसित कर मप्र को समृद्ध बनाने का दृष्टिपत्र भाजपा ने जारी किया है। *हर वर्ग तक पहुंचा विकास* श्री सखलेचा ने कहा कि यह बात निर्विवाद सत्य है कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा सरकार ने जनसेवा के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समाज का कोई तबका या वर्ग ऐसा नहीं है, जहां भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ नहीं पहुंचा है। आप लोग गौर करें कि 15 साल पहले ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 15 फीसदी मकान पक्के हुआ करते थे, अब 85 प्रतिशत से अधिक घर पक्के नजर आते हैं। डीकेन में प्रधानमंत्री आवास योजना तहत 538 गरीबों का पक्का मकान बनवाया। इसके लिए 1076.00 लाख की राशि स्वीकृत की। उन्होने कहा कि स्कूलों में बेहतरी के लिए नवीन भवन बनवाए गए, प्राथमिक- माध्यमिक स्कूलों का उन्नयन किया गया। पुस्तकालय, शोचालय, बनवाए गए। पेयजल टंकी, सायकिल वितरण, फर्नीचर आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। शिक्षण व्यवस्था में सुधार का नतीजा रहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा का स्तर गुणात्मक रूप से सुधरा। डिजिटल शिक्षा से परीक्षा परिणाम में जावद 45 वें से पहले नंबर पर आ गया। श्री सखलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार की 175 तरह की योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण के कार्य किए गए हैं। खेल-प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए खेल मैदान विकसित किए गए। खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई किया गया। *बिजली सुधार, समस्या दूर*-उन्होने कहा कि बाणदां में 52 करोड़ 84 लाख की लागत से बांध स्वीकृत करवाया गया। पंद्रह वर्षों में 150 से अधिक सड़कों का निर्माण व सुधार करवाया। युवाओं को उन्नत तकनीक के लिए जापान में प्रशिक्षण दिलवाया। 363.92 करोड़ से विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार किया गया। नवीन टांसफार्मर लगाए गए और लाईन सुधार किया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे घरेलू बिजली मिल रही है और सिंचाई के लिए रोज 10 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे महिलाओं के लिए रसोई में सुबह-शाम अंधेरे की समस्या दूर हुई है तो विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पूरी भरपूर बिजली मिल रही है। *तब छाया था अंधेरा, अब रोशनी छाई* श्री सखलेचा ने कहा कि पंद्रह साल पहले कांग्रेस की सरकार थी तो बिजली नहीं आती थी। घरों में रोशनी के लिए इन्वर्टर लगवाने पड़ते थे। वे भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाते थे। गरीबों के घरों मे अंधेरा रहता था और बमुश्किल लालटेन जलती थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने व्यापारी, गरीब, किसान, मजदूर से लेकर मध्यम वर्ग तक सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर काम किया है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]