Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर जब्त, 2 आरोपी पकड़े।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर जब्त, 2 आरोपी पकड़े।

विजयराघवगढ़, अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा कसते हुए विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने 2 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई।
 रात में गश्त के दौरान मिली सफलता
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में  रात गश्ती दल को ग्राम खेरवा रोड पर एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP 21 ZB 8732 रेत से भरा मिला। चालक नीरज यादव पिता राम सुजान यादव निवासी ग्राम खजुरा रेत के वैध कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
इसी तरह ग्राम खिरवा रोड पर सिल्वर रंग का एस्सार कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP21 AA 7773 भी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। चालक सुखलाल कोल पिता भोला प्रसाद कोल निवासी ग्राम भीमपार को पकड़कर ट्रैक्टर जप्त किया गया।
*बीएनएसएस और खनन अधिनियम के तहत केस*
जप्त दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ धारा 106 बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह और आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]