Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी को ढाई वर्ष का कारावास व जुर्माना।

घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी को ढाई वर्ष का कारावास व जुर्माना।

नीमच। श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को पडोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड व मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर कुल ढाई वर्ष के कारावास तथा 1,000रू. जर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ए.डी.पी.ओ. रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 8 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 20.06.2010 की दिन के 12ः30 बजे ग्राम चेनपुरा की हैं। पीडित महिला उसके घर के बाडे में पशुओं को पानी पिलाकर घर के अंदर गई, तब आरोपी पूर्व से ही पीड़िता के घर में छुपा था, उसने दरवाजे की सांकल अंदर से बंद कर दी और पीड़िता की कमर पकड़कर व छाती पर हाथ लगाकर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता घबराकर अपना बचाव करने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, जिससे उसकी चुड़ी टूट गई, जिससे उसके हाथ पर चोट आयी, अंततः उसने सांकल खोल दी और चिल्लाने लगी, जिससे उसका पति व अन्य लोग आ गये, जिस कारण आरोपी वहॉ से चला गया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना पर लिखाई, जिस पर से अपराध क्रमांक 176/10, धारा 354, 452, 323 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध हुआ। पुलिस बघाना द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद शेष विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री विवेक सोमानी एडीपीओ द्वारा अभियोजन की ओर से पीड़िता सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया। दण्ड के प्रश्न पर श्री सोमानी द्वारा तर्क दिया कि आरोपी द्वारा पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट की हैं जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाता है, इसलिए उदाहरण स्वरूप आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। अभियोजन के तर्को से सहमत होकर श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी रतनलाल पिता गोरीलाल गायरी, उम्र-25 वर्ष, निवासी-ग्राम चेनपुरा, थाना बघाना, जिला नीमच को धारा 354, 452, 323 भादवि (घर में घूसकर छेड़छाड़ व मारपीट करना) में क्रमशः 01 वर्ष, 01 वर्ष व 06 माह के सश्रम कारावास व 500-500रू. जुर्माना, इस प्रकार कुल ढाई वर्ष के कारावास व 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया, साथ ही जुर्माने की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में प्रदान करने का आदेश भी दिया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]