Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, पीएम मोदी करेंगे सुमेरपुर व दौसा में चुनावी जनसभा

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, पीएम मोदी करेंगे सुमेरपुर व दौसा में चुनावी जनसभा

दैनिक जागरण@ जयपुर,जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को नांगल राजावतान के नांगल प्यारीवास में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों के लिए प्रशासन दिनभर जुटा रहा। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर उतारकर रिहर्सल भी किया। राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बुधवार शाम थम जाएगा। राजस्थान की 200 और तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग होनी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेलंगाना में होंगे। सभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता व कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एसपी चुनाराम जाट, एसडीएम डाॅ. जी.एल. शर्मा, तहसीलदार शरद तिवाड़ी ने सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल पर मंच, पांडाल व 20 बीघा में बैरिकेड्स लगाकर लोगों को बैठने के लिए ब्लाक बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन की रिहर्सल भी की गई। मंगलवार शाम को हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली इस चुनावी सभा के लिए पार्टी के पदाधिकारी व प्रत्याशी भीड़ जुटाने के लिए तैयारी करते रहे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]