Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ढीमरखेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा: पोड़ी-खिरवा में किया चक्काजाम, भाजपा सरकार और आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ढीमरखेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा: पोड़ी-खिरवा में किया चक्काजाम, भाजपा सरकार और आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप।

ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बेलगाम हो चुके अवैध शराब के कारोबार और प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं का सब्र टूट गया। पोड़ी-खिरवा मुख्य मार्ग पर सैकड़ों महिलाएं हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आईं और चक्काजाम कर दिया।
*"अवैध शराब बंद करो, आबकारी होश में आओ"*
सुबह से ही मुख्य मार्ग पर जमा हुई महिलाएं "अवैध शराब बिक्री बंद करो" और "आबकारी प्रशासन होश में आओ" जैसे तीखे नारे लगाती रहीं। इस अचानक चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना पर ढीमरखेड़ा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। उनका कहना था कि जब तक ढीमरखेड़ा तहसील की दुकानों से गांव-गांव हो रही अवैध शराब की पैकारी पर रोक और दोषी ठेकेदार पर लिखित कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, जाम नहीं खुलेगा।
*विधायक की चिट्ठी के बाद भी कार्रवाई नहीं - क्या दिखावा था पत्र?*
ग्रामीणों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने खुद पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद आज तक शराब ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या विधायक का पत्र केवल जनता को गुमराह करने का दिखावा था?
प्रशासन की इस निष्क्रियता से क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि अवैध शराब के इस फलते-फूलते कारोबार को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण प्राप्त है।
*सागर जैसी त्रासदी का डर, फिर भी आबकारी विभाग मौन*
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने याद दिलाया कि हाल ही में सागर जिले में अवैध और जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी ढीमरखेड़ा में आबकारी विभाग नींद में है।
ग्रामीणों ने बताया कि सागर हादसे के तुरंत बाद ही ढीमरखेड़ा तहसील में देशी शराब को आधी कीमत पर बेचा गया, जो सीधे तौर पर उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। आशंका है कि मिलावटी शराब को खपाने के लिए उसे सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है, लेकिन आबकारी विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
महिलाओं का कहना है कि इससे साफ है कि राजस्व और ठेकेदारों के मुनाफे के आगे आम गरीब जनता की जान-माल की कोई कीमत नहीं रह गई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]