Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@गांवों के विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: अजय गोटिया ने राज्य के प्रमुख अभियंता के.एस. मिर्धा से की मुलाकात।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@गांवों के विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: अजय गोटिया ने राज्य के प्रमुख अभियंता के.एस. मिर्धा से की मुलाकात।

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों को अधिक टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सदस्य एवं संचार-संकर्म स्थायी समिति के अध्यक्ष अजय गोटिया ने गुरुवार को भोपाल से दौरे पर आए राज्य स्तरीय तकनीकी अधिकारी से महत्वपूर्ण चर्चा की।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) के.एस. मिर्धा इन दिनों संभाग के भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में अजय गोटिया ने कटनी के अरिंदम होटल में उनसे सौजन्य भेंट कर जिले के विकास कार्यों का रोडमैप रखा।
*"सड़क से लेकर पानी तक, हर काम में तकनीक और पारदर्शिता जरूरी"*
अजय गोटिया ने कहा कि जिले में सड़क, नाली, सीसी रोड, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन और जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों की गुणवत्ता ही हमारी असली पहचान है। अगर तकनीकी प्राक्कलन सही होगा और निर्माण के दौरान मानकों का पालन होगा, तो ये निर्माण 20 साल तक गांव वालों के काम आएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माण में आधुनिक तकनीक, सही मटेरियल टेस्टिंग और थर्ड पार्टी निगरानी को अनिवार्य किया जाए।
इस पर प्रमुख अभियंता मिर्धा ने कहा कि शासन की मंशा भी यही है कि हर गांव में गुणवत्तापूर्ण और मानक स्तर के निर्माण हों। उन्होंने बताया कि विभाग अब तकनीकी स्वीकृति और गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष फोकस कर रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
अजय गोटिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही ग्रामीण विकास की परिकल्पना साकार होगी और इसके लिए वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।
बैठक के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य, सहायक यंत्री अजय केसरवानी, अभिषेक त्रिपाठी और योगेंद्र असाटी मौजूद रहे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]