Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ढीमरखेड़ा में वन विभाग के दावों की खुली पोल: पाली बरहा टोला में बेशकीमती सागौन के पेड़ों पर चला आरा, मिलीभगत से लाखों की लकड़ी पार, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ढीमरखेड़ा में वन विभाग के दावों की खुली पोल: पाली बरहा टोला में बेशकीमती सागौन के पेड़ों पर चला आरा, मिलीभगत से लाखों की लकड़ी पार, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग।

पाली/ढीमरखेड़ा एक ओर सरकार पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा दे रही है,* वहीं ढीमरखेड़ा तहसील में लकड़ी माफिया बेखौफ होकर हरे-भरे सागौन के पेड़ों को निगल रहा है। ताजा मामला ग्राम पाली के बरहा टोला का है, जहां वन और राजस्व विभाग की आंखों के सामने बेशकीमती सागौन के पेड़ काटकर लाखों की लकड़ी गायब कर दी गई।
ग्रामीणों के मुताबिक यह काम रातों-रात नहीं, बल्कि खुलेआम किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना विभागीय मिलीभगत के सागौन जैसे प्रतिबंधित पेड़ों का कटना और परिवहन संभव है?
*जांच के दायरे में 3 बड़े बिंदु*
 अनुमति का खेल नियमानुसार सागौन का एक भी पेड़ काटने के लिए वन विभाग और कलेक्टर की अनुमति लेना अनिवार्य है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या बरहा टोला में काटे गए पेड़ों की कोई अनुमति ली गई थी? अगर हां, तो वह सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
लकड़ी कहां गई? काटी गई लकड़ी सबसे बड़ा सबूत है। बिना टी.पी. (परिवहन पास) के सागौन की लकड़ी एक कदम भी नहीं ले जाई जा सकती। आखिर यह लकड़ी किस आरा मशीन पर गई और किसकी शह पर गई? यह जांच से ही साफ होगा।
. जमीन किसकी पेड़ वन भूमि पर थे या राजस्व भूमि पर? इसका खुलासा राजस्व रिकॉर्ड से ही होगा। बिना खसरा-नक्शा देखे सच्चाई दबाई जा सकती है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]