Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ में जंगल बचाओ अभियान: बाहरी अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का शिकंजा, 250 लोग थाने में तलब।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ में जंगल बचाओ अभियान: बाहरी अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का शिकंजा, 250 लोग थाने में तलब।

 विजयराघवगढ़, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के जंगलों में बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है
 थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
*ग्रामीणों ने की थी शिकायत*
दरअसल, जन विश्वास अभियान के दौरान ग्राम कारीतलाई, पिपरा, गुड़ेहा, कुसमा और बम्हौरी के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि वन विभाग की जमीन पर बाहर से आए कुछ लोग अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर बस रहे हैं और जंगल को काट रहे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इन सभी गांवों के जंगल का भौतिक निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वालों को दस्तावेजों के साथ थाने आने के लिए पाबंद किया।
*थाने में लगी 250 लोगों की भीड़, वेरिफिकेशन जारी - VIDEO*
22 सितंबर को थाना परिसर में करीब 250 महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपे। इस दौरान वन विकास निगम के रेंज ऑफिसर नायडू अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
सभी को सख्त हिदायत दी गई कि वन भूमि शासन की संपत्ति है, इस पर अतिक्रमण करना गंभीर अपराध है और तुरंत जमीन खाली करें।
*जांच में खुलासा - 5 जिलों से आकर बस रहे लोग*
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जंगल पर कब्जा करने वाले ये लोग स्थानीय नहीं हैं। ये मुख्य रूप से मैहर, सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिलों से आकर यहां बसे हैं। पुलिस अब इन सभी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सभी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है और अतिक्रमण नहीं हटाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]