Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • सीहोर के बुदनी में मौत नही होने तक कुल्हाड़ी से वार किया , सिर फट गया खुद को बचाने के लिए मोबाइल भी पानी में डाला पर आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

सीहोर के बुदनी में मौत नही होने तक कुल्हाड़ी से वार किया , सिर फट गया खुद को बचाने के लिए मोबाइल भी पानी में डाला पर आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

सीहोर के बुदनी में 18 नवंबर को एक घर में तीन लोगों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। तीनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। हमलावर दम तोड़ने तक सिर में कुल्हाड़ी से वार करते रहे। इतनी बुरी तरह मारा कि सिर पूरी तरह फट गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मृतकों के मोबाइल पानी से भरी बाल्टी में डाल दिए।
पुलिस ने आरोपी बुधनी निवासी जगदीश (40) और अनिल (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने दो लाख रुपए कर्ज चुकाने से बचने के लिए वारदात की थी। मामले का दर्दनाक पहलू ये भी है कि तीनों का कोई रिश्तेदार नहीं मिला, तो पुलिस ने शवों को दफना दिया।

वारदात के अन्य पहलुओं को समझने के लिए दैनिक भास्कर ने एसडीओपी रवि शर्मा और शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से बात की। 36 घंटे में पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। मौके पर मिली डायरी की मदद से राज खुला।
18 नवंबर को तीनों के शव इसी घर में मिले थे। घर में खून ही खून बिखरा था।
एक घर में मिले थे तीन शव
18 नवंबर की सुबह करीब 8.30 बजे थे। बुदनी में रेलवे स्टेशन से लगे वार्ड 12 में स्थित एक घर में एक ही परिवार के तीन लोग (पति, पत्नी और बेटे) के खून से लथपथ शव मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई थी। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। सिर बुरी तरह कुचले हुए थे। बेटे के सिर की हड्डी तक बाहर निकल आई। कपड़ों और जमीन पर खून सूख चुका था। दीवार पर खून के धब्बे थे।
सिर पर ही वार, शरीर पर निशान नहीं - तीनों के शव का पोस्टमार्टम बुदनी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। पीएम के दौरान पता चला कि तीनों के सिर में कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से बुरी तरह वार किए गए हैं। तीनों का सिर फट चुका था। अश्विन के सिर की हड्डी तक बाहर निकल आई थी। सिर के अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों पर तब तक वार किया गया है, जब तक कि जान नहीं निकल गई।

राकेश मीणा (45) अपने बेटे अश्विन के साथ साप्ताहिक बाजार में जूते–चप्प्ल की दुकान लगाता था। पत्नी राधा घर में बकरियों की देखभाल करती थी। राकेश पहले ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। पड़ोसियों ने बताया कि ठेकेदार ने अपनी मिक्सर मशीन उसे कम दाम में दे दी थी। राकेश इसकी मदद से नालियां बनाने का काम करने लगा। यह काम बंद कर ऑटो ले लिया था।

बदकिस्मती- न रोने वाला कोई और न अंतिम संस्कार

तीनों के शव को लेने के लिए कोई रिश्तेदार या परिजन सामने नहीं आया। इस कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। हालांकि दो दिन तक शव पीएम रूम में रखे रहे। जब कोई सामने नहीं आया, तब पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव को दफना दिया गया। पुलिस ने भी उनके गांव से परिजन को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत हनुमंत्या के महेशपुरिया गांव में रविवार को तालाब से बिना अनुमति पानी खींचते दो मोटर पंप मिले।

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

विडियो

[ View All ]