Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • सोनिया गांधी की किताब : सोनिया गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस:15 दिन में जवाब नहीं दिया तो कोर्ट जाएंगे पड़पोते; 8 दिन पहले लॉन्च हुई किताब

सोनिया गांधी की किताब : सोनिया गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस:15 दिन में जवाब नहीं दिया तो कोर्ट जाएंगे पड़पोते; 8 दिन पहले लॉन्च हुई किताब

महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वीर सावरकर पर गलत और मानहानिकारक टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। यह नोटिस वीडी सावरकर के पड़पोते सत्यकी सावरकर ने भेजा है।

इसमें सोनिया गांधी से उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में किए दावों के तथ्य या सबूत मांगे गए हैं। वकील के मुताबिक, किताब के पेज 201 और 443 पर वीर सावरकर के बारे में गलत जानकारी दी गई है।

सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर वह जवाब नहीं देती हैं, तो सत्यकी सावरकर पुणे जिला अदालत में याचिका दाखिल करेंगे। फिलहाल कानूनी कार्रवाई मानहानि के मामले तक सीमित है।

 

कानूनी नोटिस में क्या कहा गया

सत्यकी के वकील कोल्हटकर ने बताया कि कानूनी नोटिस भेजने का मकसद सोनिया गांधी से किताब में किए गए दावों का आधार पूछना है। उनसे इन दावों को साबित करने वाले तथ्य या सबूत देने को कहा गया है।

वकील ने साफ किया कि अभी कानूनी कार्रवाई का मुख्य आधार मानहानि है। यह कार्रवाई विशेष रूप से वीर सावरकर की मानहानि के आरोप पर केंद्रित है।

कोल्हटकर ने कहा, “हम आगे रिसर्च कर रहे हैं, क्योंकि अन्य कानूनी प्रावधान भी लागू हो सकते हैं। इसके बाद उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत हनुमंत्या के महेशपुरिया गांव में रविवार को तालाब से बिना अनुमति पानी खींचते दो मोटर पंप मिले।

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

विडियो

[ View All ]