Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता को बीच सड़क चाकू मारे:अस्पताल ले जाते समय मौत; रंगारेड्डी में 8-10 लोगों ने हमला किया

ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता को बीच सड़क चाकू मारे:अस्पताल ले जाते समय मौत; रंगारेड्डी में 8-10 लोगों ने हमला किया

तेलंगाना के रंगारेड्डी में AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान की सोमवार को हत्या कर दी गई। मुर्तजा पर अज्ञात हमलावरों चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर चोटों और काफी खून बह जाने से अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

मुर्तजा का शव उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस राजेंद्रनगर पुलिस ने दर्ज किया है।

AIMIM के बहादुरपुरा विधायक मोहम्मद मुबीन के मुताबिक हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अस्पताल की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

 

हिस्ट्रीशीटर थे मुर्तजा

मुर्तजा पहलवान राजेंद्रनगर के हिस्ट्री-शीटर थे। 2015 के मीर आलम टैंक मर्डर केस में नाम था। कई महीने फरार रहने के बाद जून 2015 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2021 में उनकी हत्या की साजिश भी पकड़ी गई थी।

पुलिस अब जमीन विवाद और गैंग राइवलरी एंगल से जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, हमलावर फरार हैं।

हाल के सालों में मुर्तुजा पहलवान राजेंद्रनगर विधानसभा में लोकल राजनीति में सक्रिय थे। वे पहले BRS से जुड़े थे, बाद में उन्होंने AIMIM नेतृत्व से दारुस्सलाम में मुलाकात की थी।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत हनुमंत्या के महेशपुरिया गांव में रविवार को तालाब से बिना अनुमति पानी खींचते दो मोटर पंप मिले।

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

विडियो

[ View All ]