Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • भारत पर अमेरिकी टैरिफ : भारत-चीन समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका:सस्ते विदेशी सामान से US कंपनियों को नुकसान का आरोप; अभी भारत पर 18% टैरिफ

भारत पर अमेरिकी टैरिफ : भारत-चीन समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका:सस्ते विदेशी सामान से US कंपनियों को नुकसान का आरोप; अभी भारत पर 18% टैरिफ

अमेरिका इसी हफ्ते भारत, चीन समेत 16 देशों से आने वाले सामान पर इसी हफ्ते टैरिफ बढ़ा सकता है। आरोप है कि ये देश सरकारी मदद से जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और इन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर इस मामले में 11 मार्च से चल रही जांच के नतीजे जारी कर सकते हैं। यह जांच 1974 के अमेरिकी व्यापार कानून के तहत हो रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर अमेरिका दूसरे देशों के सामान पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है। हालांकि, टैरिफ की नई दरें अभी तय नहीं हुई हैं।

अमेरिकी ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी। साथ ही रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का फैसला भी लिया था।

 

जबरन मजदूरी के मामले में भी टैरिफ की तैयारी  - अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जुलाई में विदेशी सप्लाई चेन में जबरन मजदूरी को लेकर भी जांच पूरी की थी। कार्यालय के मुताबिक, इस मामले में कई व्यापारिक साझेदार देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी - भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के कारण यह बातचीत दोबारा शुरू करनी पड़ी। भारत चाहता है कि उसके सामान पर अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाया जाए।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत हनुमंत्या के महेशपुरिया गांव में रविवार को तालाब से बिना अनुमति पानी खींचते दो मोटर पंप मिले।

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

विडियो

[ View All ]