Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • मोदी ने बालेन को पिता की पुरानी तस्वीर गिफ्ट की:गुजरात में पढ़ाई के दौरान खिंची थी फोटो; पिछले साल उनका निधन हो गया था

मोदी ने बालेन को पिता की पुरानी तस्वीर गिफ्ट की:गुजरात में पढ़ाई के दौरान खिंची थी फोटो; पिछले साल उनका निधन हो गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को उनके पिता डॉ. राम नारायण शाह की एक पुरानी तस्वीर गिफ्ट की।

यह फोटो गुजरात के जामनगर में उनकी पढ़ाई के दिनों की है। डॉ. राम नारायण शाह ने गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। पिछले साल 77 साल की उम्र में काठमांडू के सिविल अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

इसके अलावा PM मोदी ने बालेन शाह को वाराणसी का गंगाजल, बनारसी ब्रोकेड का स्टोल और रामायण की पूरी कहानी दिखाती कलमकारी पेंटिंग भी भेंट की। बनारसी स्टोल को पारंपरिक गुजराती साडेली डिब्बे में रखा गया था।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बालेन शाह को गंगाजल से भरा कलश भेंट किया। वहीं, बालेन ने PM मोदी को पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया।

बालेन शाह के पिता जमींदारों के परिवार से थे

डॉ. राम नारायण शाह का जन्म 1948 में नेपाल के महोत्तरी जिले के एकदारा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मुनी लाल शाह था। वे इलाके के बड़े जमीन मालिक और प्रभावशाली लोगों में गिने जाते थे।

अल जजीरा के मुताबिक, राम नारायण शाह का परिवार खेती और स्थानीय समुदाय से जुड़ा हुआ था। उन्होंने आयुर्वेद को अपना करियर चुना। बेहतर पढ़ाई के लिए वे भारत आए और गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

यहां उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। यह संस्थान अब इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है। यह आयुर्वेद की पढ़ाई और रिसर्च के बड़े संस्थानों में शामिल है।

नेपाल लौटकर सरकारी नौकरी की

भारत में पढ़ाई पूरी करने के बाद राम नारायण शाह 1980 के दशक की शुरुआत में नेपाल लौट आए। वे अपने परिवार के साथ काठमांडू में रहने लगे। यहां उन्होंने सरकारी आयुर्वेद डॉक्टर के तौर पर काम शुरू किया।

उन्हें ‘सिंह दरबार वैद्यखाना’ में नियुक्त किया गया। यह नेपाल के सबसे पुराने सरकारी संस्थानों में से एक है, जहां आयुर्वेदिक दवाएं बनाई और बांटी जाती हैं। शुरुआत में इस संस्थान में शाही परिवार के लिए दवाएं तैयार की जाती थीं। बाद में आम लोगों को भी यहां से दवाएं मिलने लगीं।

राम नारायण शाह ने कई दशक तक नेपाल की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में काम किया। 2001 से 2005 के बीच वे सिंह दरबार वैद्यखाना के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। इस दौरान उन्होंने संस्थान में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने और उन्हें आम लोगों तक पहुंचाने का काम संभाला।

उनका पूरा करियर नेपाल में आयुर्वेदिक इलाज को बचाए रखने और आगे बढ़ाने से जुड़ा रहा। उस समय देश में आधुनिक इलाज का चलन भी तेजी से बढ़ रहा था।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत हनुमंत्या के महेशपुरिया गांव में रविवार को तालाब से बिना अनुमति पानी खींचते दो मोटर पंप मिले।

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

विडियो

[ View All ]