Follow Us

देश मे 2020 तक शुरू हो सकती है 5g सेवाएं।

नई दिल्ली। दैनिक जागरण@ देश में 5जी टेलीकॉम सेवाएं वर्ष 2020 तक शुरू होने की संभावना है। टेलीकॉम सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया अगले साल अगस्त तक पूरी हो सकती है। सुंदरराजन ने यहां एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं को बताया कि टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने इसके लिए अपनी शुरुआती सिफारिशें दे दी हैं। दूरसंचार विभाग की कार्यकारी समिति इन पर गौर कर रही है। कार्य दल ने स्पेक्ट्रम के बैंड निर्धारित कर दिए हैं। हम इन पर काम करेंगे। हर किसी ने कहा है कि इस सेवा के लिए ईकोसिस्टम तैयार नहीं है, लेकिन अगले साल जुलाई-अगस्त तक 5जी की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। हाल में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सरकार से अनुरोध किया है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी 2020 तक न की जाए क्योंकि बेहतर रेडियो वेव्स यानी स्पेक्ट्रम की और जरूरत तभी होगी जब 5जी के लिए ईकोसिस्टम तैयार हो जाए। सुंदरराजन ने कहा कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक प्रक्रिया होने की उम्मीद है। यह नहीं कहा जा सकता है कि उस समय स्पेक्ट्रम नीलामी हो जाएगी, लेकिन हम 2020 की दूसरी छमाही में सेवाएं शुरू करने के लिए तैयारी कर लेंगे। संभव है कि ये सेवाएं पूरे देश में चालू न हो पाएं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में शुरू अवश्य हो जाएंगी। फील्ड ट्रायल किए जा रहे हैं। ट्राई ने 8644 मेगाह‌र्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए रविवार को सिफारिश दे दी। इसका अनुमानित न्यूनतम मूल्य 4.9 लाख करोड़ रुपये होगा। इसमें 5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम भी शामिल होगा। दूरसंचार मंत्रालय की 5जी कमेटी ने कहा है कि अगली पीढ़ी की मोबाइल सेवाओं के लिए 6000 मेगाह‌र्ट्ज स्पेक्ट्रम बिना देरी से उपलब्ध कराया जा सकता है। स्पाइसजेट व विस्तारा उड़ानों में मोबाइल सेवा के लिए इच्छुक टेलीकॉम सचिव सुंदरराजन ने कहा है कि स्पाइसजेट और विस्तार ने अपनी उड़ानों में मोबाइल शुरू करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने बताया कि कई ग्लोबल सेवाप्रदाता देश में यह सेवा शुरू करना चाहते हैं। सरकार ने शुक्रवार को उड़ानों में मोबाइल व इंटरनेट सेवाओं के लिए नियम जारी किए थे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]