आकाश चौहान @ श्री श्रद्धा सर्विस कल्याण ट्रस्ट द्वारा ग्राम सगरग्राम के बांछड़ा बहुल्य ग्राम में ठंड से बचाव के लिये 60 बच्चों जिसमें 29 बालिका व 31 बालक व 05 विधवा महिलाओं को स्वेटर व साल व शिक्षण सामग्री पेन, काॅपी, ड्राईंग शिट वितरण की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश जी भार्गव विशेष अतिथि मुकेश जी उपाध्याय सेन्ट्रल एक्साइज एण्ड कस्टम्स अधिकारी एवं श्रीमति मीनू लालवानी आराधना वेलफेयर सोसायटी, स्नेहलता शर्मा, एडवोकेट लक्ष्मण सिंह भाटी, वर्षा बैरागी, सामाजिक कार्यकर्ता अन्तुनिया ओर्जद, जितेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश पाटीदार, आशिष सुतार, दशरथ पाटीदार, कमल जी आंजना, आकाश रत्नावत, पुष्कर नागदा, दिपेश सिसोदिया, निरज धाकड़ व ट्रस्ट के 50 अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सहयोगी संस्था नई आभा सामाजिक चेतना एनजीओं के अध्यक्ष आकाश चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश जी भार्गव द्वारा अपने अभिवादन में बांछड़ा समुदाय के बच्चों व बड़ो के बीच बताया गया कि, आज के युग में शिक्षा का होना महत्वपूर्ण हैं। इसलिये सभी माताओं-पिताओं को अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़कर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये अहम भूमिका निभाये व समाज की कुप्रथाआंे को त्याग कर अपने जीवन के महत्व को समझते हुए समाज के हित के लिये निरंतर आगे बड़ते रहे। कार्यक्रम की अतिथि श्रीमति मीनू लालवानी, स्नेहलता शर्मा दोनो के द्वारा अपने अभिवादन में बताया गया कि श्री श्रद्धा ट्रस्ट द्वारा आज बांछड़ा समुदाय के बच्चों के बीच आकर पूण्य का बहुत बड़ा कार्य किया गया क्योंकि कोई भी व्यक्ति इस समुदाय में आकर कार्य करने के लिए संकोच करता हैं परन्तु उन सभी लोगों को आज श्रद्धा ट्रस्ट ने बहुत बड़ा उदाहरण इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया जो हमें बहुत खुशी हुई। एडवोकेट लक्ष्मण सिंह भाटी द्वारा बताया गया कि, बांछड़ा समुदाय की नई पीढ़ी को समाज के उत्थान के लिये आगे आकर अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करके समुदाय के हित के लिये अहम भूमिका निभाये। कार्यक्रम के अन्त में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बच्चों की और ध्यान आकर्षित करते हुए गांव के बीच अंग्रेजों के शासनकाल से बना पक्का कुआ जो पानी से भरा हैं व उपर से खुला हैं जिसमें कभी भी किसी भी तरह की घटना हो सकती हैं व गांव में नालियों की सफाई जब से बनाई गई तब से लेकर आज तक सफाई नही की गई हैं जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत चल्दू के सचिव लोकेश राठौर द्वारा फोन में बात की गई कि सगरग्राम में गांव बसा तभी से कुआ बना हुए हैं पर उस पर कोई सेफ्टी नही की गयी हैं। जिस पर सचिव द्वारा 05 दिन में कुए के ऊपर जाली लगाने का कार्य व नाली सफाई के कार्य को शुरू करने के बारे में बताया गया। सहयोगी संस्था के सदस्य नरेन्द्र चैहान, फिरोज चैहान, आकाश चैहान, अविनाश चैहान, प्रियंका चैहान, लोकेश चैहान, विशाल चैहान, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर नागदा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
समाज सेवा में हर पल अग्रसर है श्री श्रद्धा सर्विस कल्याण ट्रस्ट।





