Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • म.प्र. लोक अभियोजन वर्ष 2018 में सर्वाधिक फाँसी की सजा व अन्य रिकार्ड उपलब्धि दर्ज कराने के लिए लिम्का बुक, गोल्डन बुक और इण्डिया बुक में करेगा दावा पेश।

म.प्र. लोक अभियोजन वर्ष 2018 में सर्वाधिक फाँसी की सजा व अन्य रिकार्ड उपलब्धि दर्ज कराने के लिए लिम्का बुक, गोल्डन बुक और इण्डिया बुक में करेगा दावा पेश।

नीमच। मध्यप्रदेश लोक अभियोजन द्वारा वर्ष 2018 में आपराधिक न्याय प्रणाली मेंं प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक फाँसी की सजा कराने सहित 04 रिकार्ड सफलता अर्जित की गई, जिसको लिम्का बुक, गोल्डन बुक और इण्डिया बुक में दर्ज कराने के लिए दावा प्रस्तुत किया जायेगा। अभियोजन मीड़िया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा बताया गया कि श्री राजेन्द्र कुमार, पुलिस महानिदेशक एवं संचालक म.प्र. लोक अभियोजन के मार्गदर्शन में अभियोजन द्वारा सफलता के नये आयाम छुते हुए वर्ष 2018 में रिकार्ड उपलब्धियां प्राप्त की गई है, जिसमें से मुख्यतः निम्न 04 उपलब्धियों के लिए लिम्का बुक, गोल्डन बुक (अन्तर्राष्ट्रीय) और इण्डिया बुक में नाम दर्ज कराने के लिए दावा प्रस्तुत किया जावेगा। (1) वर्ष 2018 में अभियोजन द्वारा सशक्त पैरवी करते हुए पुरे प्रदेश में कुल 21 मामलों में अपराधियों को फाँसी की सजा से दण्डित करवाया गया जो कि प्रदेश स्तर पर एक रिकार्ड हैं। इसमें ज्यादातर मामलें नाबालिग बच्चीयों से बलात्कार व हत्या के हैं। (2) जिला कटनी में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले अपराधी को रिकार्ड मात्र 05 कार्य दिवस में ट्रायल पूर्ण करा कर फाँसी की सजा से दण्डित कराया गया, जिसका जिक्र माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से दिए गए उद्बोधन में भी किया गया था। (3) जिला दतिया में हुए रेप केस में रिकार्ड 03 कार्य दिवस में ट्रायल पूर्ण कराकर आरोपी को आजीवन कारावास के दण्ड से दण्डित कराया गया। (4) जिला उज्जैन के बाल न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने के बाद रिकार्ड मात्र 06 घण्टे में बाल अपचारी दण्डित कराया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]