Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अवैध पिस्टल रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना।

अवैध पिस्टल रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना।

नीमच। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा एक आरोपी को बिना लाईसेंसी लोडेड पिस्टल अपने पास रखने के आरोप का दोषी पाकर 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500रू जुर्माने से दण्डित किया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 10 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 15.04.2009 की हैं। पुलिस बघाना को शाम के 05ः30 बजे मुखबीर सूचना मिली की कृषि उपज मण्डी, स्टेडियम रोड़ के पास स्थित कलाली के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर अपराध करने की नियत से घूम रहा हैं। पुलिस बघाना जब मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु बताये स्थान पर पहुॅची तो मुखबीर के बताये हुलिये वाला व्यक्ति वहॉ मिला, जिसको पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा, उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब से बिना लाईसेंसी लोडेड पिस्टल मिली, जिसको पुलिस ने जप्त कर उसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध पुलिस थाना बघाना में अपराध क्रमांक 90/2009, धारा 25(1-ख)(क) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्रीमती निधि शर्मा, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से पुलिस फोर्स, पंचसाक्षी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर आरोपी अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि आरोपी गंभीर अपराध करने की नियत से बिना लाईसेंसी लोडेड पिस्टल लेकर घुम रहा था, इसलिए उसे कठोर दण्ड से दण्डित किया जावे। *श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच* द्वारा आरोपी सुरजीत पिता हीरालाल बाबरी, उम्र-45 वर्ष, निवासी-ग्राम बोरदियाकला, तहसील व जिला-नीमच को धारा 25(1-ख)(क) आर्म्स एक्ट (बिना लाईसेंसी पिस्टल रखना) में 01 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 500रू. जुर्माने से दण्डित किया। *न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्रीमती निधि शर्मा, एडीपीओ द्वारा की गई।*

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]