Follow Us

बाईक चोर को 06 माह का सश्रम कारावास।

नीमच। श्री एम. ए. देहलवी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को बाईक चोरी करने के आरोप का दोषी पाकर 06 माह के सश्रम कारावास एवं 500रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 19.06.2012 रात के 09ः00 बजे की हैं। फरियादी भैरूलाल फव्वारा चौक स्थित कालिका वाईन शॉप के सामने उसकी मोटरसाईकिल हिरोहोण्डा सी.डी. डिलक्स एम.पी. 44 एम.डी. 0230 को खड़ी करके वाईन लेने गया था, जब वह थोड़ी देर में वाईन लेकर वह वापस आया तो उसकी मोटरसाईकिल कोई चोरी करके ले गया था। भैरूलाल ने मोटरसाईकिल चोरी हो जाने कि रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच केंट पर कि, जिस पर से अपराध क्रमांक 344/12, धारा 379 भादवी के अंतर्गत पंजीबद्व किया गया। पुलिस नीमच केंट द्वारा विवेचना के दौरान दो आरोपीयों नाथुसिंह व मंगलसिंह के कब्जे से चोरी की गई बाईक को जप्त कर शेष विवेचना पूर्णकर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान आरोपी नाथुसिंह के फरार हो जाने से आरोपी मंगलसिंह के विरूद्व विचारण चला।   श्री आकाश यादव, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में फरियादी, पंचसाक्षी, जप्तीकर्ता पुलिस अधिकारी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर, दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि वर्तमान बढ़ती हुई चोरी कि घटनाओं को देखते हुए उदाहरणस्वरूप आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री एम. ए. देहलवी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी मंगलसिंह पिता अर्जुनसिंह सौंधीया, उम्र-25 वर्ष, निवासी-ग्राम नागड़ पिपलिया, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर को धारा 379 भादवि (चोरी करना) में 06 माह के सश्रम कारावास व 500रू. जुर्माने से दण्डित किया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]