Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बंदुक का लाईसेंस नवीनीकरण ना कर कब्जे में रखने वाले आरोपी को सजा व जुर्माना।

बंदुक का लाईसेंस नवीनीकरण ना कर कब्जे में रखने वाले आरोपी को सजा व जुर्माना।

नीमच। श्री नरेन्द्र कुमार भंडारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को बंदुक का नवीन लाईसेंस प्राप्त ना कर लाईसेंसी शर्तो का उल्लंघन करने वाले आरोपी को सजा एवं 2000रू जुर्माने से दण्डित किया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 06 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 09.10.2013 की हैं। आरोपी विशनलाल पिता अंबालाल मेहतर, आयु 27 वर्ष, निवासी-नीमच सिटी को टोपीदार बंदुक दो नाली लेकर थाने मे उपस्थित होने पर तथा उक्त बंदुक का लाईसेंस क्रमांक 16 एम. पी. नीमच 6.6.04 का चैक करने पर ज्ञात हुआ की उक्त लाईसेंस की मियाद 31.05.11 को खत्म हो गई थी। जिस पर आरोपी ने उक्त लाईसेंस का नवीनीकरण नहीं कराकर लाईसेंस की शर्तो का उल्लंघन किया तथा उक्त बंदुक की लाईसेंस की मियाद खत्म होने पर बंदुक को अपने कब्जे में रखा था, जिस पर से दिनांक 09.10.13 को पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा बंदुक जप्त कर तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 13/2013, धारा 25, 30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।  श्री नरेन्द्र कुमार भंडारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी विशनलाल पिता अंबालाल मेहतर, आयु 27 वर्ष, निवासी-नीमच सिटी व जिला-नीमच को धारा 25, 30 आर्म्स एक्ट (बिना लाईसेंसी पिस्टल रखना) में न्यायालय उठने तक का कारावास तथा 2000रू. जुर्माने से दण्डित किया।   अभियोजन की ओर से पैरवी श्री रितेश कुमार सोमपुरा, ए.डी.पी.ओ. द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]