Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • देश में पहली बार/ मप्र के नीमच जिला यातायात समिति की पहल पर 236 पंचायतों में हेलमेट बैंक बनेगा

देश में पहली बार/ मप्र के नीमच जिला यातायात समिति की पहल पर 236 पंचायतों में हेलमेट बैंक बनेगा

Dainik Bhaskar योजना का मकसद- लोगों की सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाना है 236 पंचायतों में मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी योजना, 8 लाख रुपर खर्च का अनुमान 50 रुपए किराये पर उन लोगों को दिए जाएंगे जो बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाएंगे नीमच (अभिषेक विद्यार्थी). मध्यप्रदेश के नीमच जिले में जल्द ही देश का पहला हेलमेट बैंक शुरू होगा। इसका फायदा जिले की 236 पंचायतों को मिलेगा। जिला यातायात समिति के मुताबिक, इस योजना को लाने का मकसद लोगों की सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाना है। पहले चरण में इसकी शुरुआत जिले के मुख्य हाईवे मार्ग से लगी 150 पंचायतों से की जाएगी। इसके लिए यातायात समिति द्वारा थानों से जानकारी मांगी है। प्रत्येक पंचायत पर ज्यादा से ज्यादा 7 हेलमेट रखे जाएंगे। इनकी तादाद में जरूरत के मुताबिक बढ़ोतरी की जाएगी। 800 हेलमेट खरीदे गए जिला यातायात समिति ने बताया कि 800 हेलमेट खरीदे जा चुके हैं। 50 रुपए के किराये पर यह उन लोगों को दिए जाएंगे, जो बगैर हेलमेट के वाहन चलाएंगे। जिले की सीमा से सटे हाईवेज पर 10 से ज्यादा एक्सीडेंटल जोन हैं। जहां तीन साल में सड़क दुर्घटनाओं में 242 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, 1301 लोग जख्मी हुए। एक बूथ पर एक कर्मचारी तैनात होगा जिले में पंचायत स्तर पर एक बूथ बनाया जाएगा। इसमें एक कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। इसका काम बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे व्यक्ति को रोककर उसकी पूरी जानकारी लेना। फिर उसे हेलमेट के साथ रवाना करना। लौटते वक्त उस व्यक्ति को बूथ पर हेलमेट जमा करना होगा। इस पहल की लोगों ने सराहना की नीमच जिले के एसपी राकेश सगर ने कहा कि हर पंचायत में मार्च से पहले हेलमेट बैंक शुरू करेंगे। जो लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाएंगे, उन्हें रोककर 50 रुपए के न्यूनतम किराए पर हेलमेट देंगे। बाद में उसे हेलमेट को बूथ पर ही जमा करना होगा। इस योजना का मकसद वाहन चालकों की सुरक्षा है। स्थानीय लोगों ने भी इस काम की सराहना की है। नीमच के रहने वाले श्यामसिंह कहते है कि हम सभी को इसका स्वागत करना चाहिए, क्योंकि यह सबकी भलाई के लिए है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]